भीलवाड़ा , जुलाई 22 -- राजस्थान में जिले में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए भीलवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति भंग के आरोप में 40 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि शाहपुरा, जहाजपुर, रायपुर, मांडल, पुर, गंगापुर, हमीरगढ़, शंभूगढ़, प्रतापनगर सहित जिले के कई थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गयी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की आशंका के कारण कार्रवाई करके उन्हें गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित