भीलवाड़ा , जुलाई 17 -- राजस्थान में भीलवाड़ा-अजमेर रेल मार्ग पर मांडल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि देवरिया फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक का शव पटरी पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। अंदेशा लगाया जा रहा है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। मृतक की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पायी है। मृतक उम्र करीब 40 वर्ष है। घटनास्थल पर आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव स्थानीय अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित