भीलवाड़ा , मई 29 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने आमजन और राहगीरों को राहत देने के लिए शुक्रवार को एक विशेष पहल शुरू की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निगम द्वारा शहर के प्रमुख और व्यस्ततम बाजारों में दमकल वाहनों के माध्यम से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। दोपहर में तपती सड़कों और गर्म हवाओं के थपेड़ों से बेहाल लोगों को इस छिड़काव से काफी हद तक राहत महसूस हुई है।

निगम के अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमित रूप से चलाया जाएगा ताकि वातावरण में बढ़ रही तपन को कुछ कम किया जा सके और राहगीरों को झुलसती धूप से थोड़ी नजात मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित