भीलवाड़ा , सितम्बर 16 -- राजस्थान में भीलवाड़ा नगर निगम के महापौर पद के लिए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से जसवंत कंवर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
वार्ड नंबर नौ से विजयी जसवंत कंवर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, सांसद दामोदर अग्रवाल और विधायक अशोक कोठारी के साथ नगर निगम पहुंचीं और महापौर पद के लिए अपना पर्चा दाखिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित