भीलवाड़ा , अगस्त 11 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बड़लियावास थाना क्षेत्र में सवाईपुर में किसी अज्ञात जंगली जानवर ने बाड़े में बंधी एक गाय की बछड़ी का शिकार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि चांदगढ़ गांव में बनास नदी किनारे मथुरा बैरवा के खेत में बाड़ा बना हुआ है, बाड़े में एक के बछड़े को बांध रखा था, जिसको सोमवार रात किसी अज्ञात जानवर ने अपना शिकार बना लिया।
पुलिस ने वन विभाग को इसकी सूचना कर दी। वन विभाग का दल मौके पर पहुंच गया। बछड़ी के शरीर पर घाव के निशान मिले, जिसके चलते किसी जंगली जानवर के हमले की आशंका है।
इससे पहले रविवार को भी चांदगढ़ में एक बाड़े में बंधी 16 भेड़ें अज्ञात जानवर के हमले की शिकार हुई थी। पिछले दिनों भवानीपुरा गांव में तेंदुए को देखा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित