भीलवाड़ा , सितम्बर 08 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में खाद्य सुरक्षा दल ने मंगलवार को एक नामी शॉपिंग मॉल में निरीक्षण के दौरान 50 किलो फंगस लगा और सड़ा-गला काजू-पिस्ता बरामद किया।
आधिकारिक सूूत्रों ने बताया कि दल ने इस पूरी सामग्री को तुरंत मौके पर ही नष्ट करवा दिया। इसके अलावा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशों पर विभाग के तीन दलों ने शहर के अन्य प्रमुख मॉल्स, बेकरी और ढाबों पर भी एक साथ छापामार कार्रवाई की।
निरीक्षण के दौरान अजमेर रोड स्थित 'केक ए फैक्ट्री' से आठ किलो खराब बेकरी उत्पाद और माण्डल चौराहा स्थित 'यूनिक ढाबा' से सड़े अंडे एवं दूषित सामग्री सहित 10 किलो खाद्य पदार्थ नष्ट कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित