भीलवाड़ा , जुलाई 24 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार शाम शहर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शिवराम (जीपी) खटीक के नेतृत्व में सूचना केंद्र चौराहा से रेलवे स्टेशन तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में युवाओं ने शिरकत की।

मशाल जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर छात्रों के हितों, शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर नारेबाजी की। पूरे मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवाओं के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित