भीलवाड़ा , मार्च 09 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र में कार से तीन किलो अफीम बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार को मध्यरात्रि में रायला पुलिस थाने के बाहर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान भीलवाड़ा की ओर से एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे घेर कर रुकवा लिया।
उन्होंने बताया कि कार की तलाशी ली गई तो उसमें दो प्लास्टिक की थैलियों में रखी तीन किलो अफीम बरामद हुई। इस पर पुलिस ने पंजाब के भटिंडा के राजप्रीत सिंह (30) को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित