भीलवाड़ा , मार्च 19 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मंगरोप थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन किलो 110 ग्राम अफीम बरामद की है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सूचना मिली कि चित्तौडग़ढ़ की ओर से एक कार संदिग्ध माल लेकर भीलवाड़ा की ओर आ रही है। इस पर थानाधिकारी विजय मीणा ने पुलिस दल के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर वारडी नाला के पास घेराबंदी करके कार को रुकवा लिया और उसमें तीन पारदर्शी प्लास्टिक थैलियों में भरी तीन किलो 100 ग्राम अवैध अफीम बरामद की।
पुलिस ने बताया कि कार में सवार हरपेन्द्र सिंह (42) और हरमनजोत (20) को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पंजाब के हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित