भीलवाड़ा , जनवरी 15 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के माण्डल थाना क्षेत्र में लंबे समय से फरार 15 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सू्त्रों ने गुरुवार को बताया कि सात अगस्त 2024 को माण्डल चौराया हाईवे रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 86 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया था। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा आरोपी महेश कुमार तेली (25) फरार हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित