भीलवाड़ा , मार्च 21 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के मांडलगढ़ थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी घनश्याम सिंह मीणा ने शनिवार को बताया कि बदायूं का झोपड़ा क्षेत्र में पिछले वर्ष मार्च में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मकान में दबिश देकर 109 किलो अवैध गांजा बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने चंपालाल ओड को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में चंपालाल ने बताया था कि गांजा उसके दामाद शिवलाल उर्फ सेवालाल ओड और बेटी लीला का है। शिवलाल ने अपने ससुर को रुपयों का लालच देकर अवैध गांजे को उसके घर पर सुरक्षित रखवाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित