भीलवाड़ा , मार्च 07 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले में अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को देर रात दो अलग थाना क्षेत्रों में छापामार कर अवैध खनन और परिवहन में करते वाहनों को जब्त करके चालकों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि परासोली गांव के पास खारी नदी के पेटे में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा था। पुलिस दल ने मौके पर घेराबंदी करके अवैध बजरी से भरे एक डंपर को जब्त किया। मौके से चालक को भी पकड़ा गया।
पुलिस ने बताया कि बडलियास थाना क्षेत्र में पुलिस ने जीवा का खेड़ा में दबिश दी। यहाँ कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में प्रयुक्त हो रही एक जेसीबी और बजरी से भरा एक ट्रेलर जब्त किया गया। इन दोनों वाहनों को भी जब्त करके बडलियास थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित