भीलवाड़ा , मई 01 -- राजस्थान में भीलवाड़ा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम का अभियान लगातार जारी है।

नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट मार्केट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि एक मई को ट्रांसपोर्ट मार्केट में करीब 50 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक मार्गों पर रखे सामान और अवरोध हटाकर रास्तों को साफ किया गया, जिससे आमजन और वाहनों की आवाजाही में राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित