भीलवाड़ा , अप्रैल 27 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले में दो थाना क्षेत्रों में दो किसानों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि करेड़ा थाना क्षेत्र में मालास गांव निवासी देवालाल (36) रविवार को अपने खेत पर पशुओं को घास डाल रहा था। इसी दौरान घास में छिपे सांप ने उसे डस लिया। अचेत अवस्था में देवालाल को तुरंत राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित