भीलवाड़ा , अक्टूबर 14 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले में बुधवार को दो अलग-अलग हादसों में एक रेलकर्मी और एक किसान की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को मांडलगढ़ अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। मृतक रेलवे कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
दूसरी घटना शक्करगढ़ थाने के थलौदा गांव से सामने आयी है जहां थलौदा निवासी बरदालाल मीणा अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खेत पर काम करते वक्त उनके दाहिने पैर की अंगुली पर किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत जहाजपुर अस्पताल पहुंचाया लेकिन बचाया नहीं जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित