भीलवाड़ा , फरवरी 02 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए पिछले दो दिनों के दौरान बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने सोमवार को बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा राजेश आर्य वृत्ताधिकारी सदर माधव उपाध्याय और वृत्ताधिकारी कोटड़ी सुरेश डाबरिया के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। कोटड़ी थानाधिकारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह अभियान चलाया।

पुलिस ने गारनेट और बजरी के अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन, दस ट्रैक्टर मय ट्रॉली, एक डंपर और तीन सेपरेटर मशीनें जब्त की हैं। इस दौरान अवैध खनन एवं परिवहन के कुल सात मामले दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य वांछित आरोपियों की तलाश के लिए दबिशें दी जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित