भीलवाड़ा , अक्टूबर 31 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले में शनिवार को अलग अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कारोई थाना क्षेत्र में सुमित्रा (37) खेत पर गेहूं की पिलाई कर रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसी प्रकार जहाजपुर थाना क्षेत्र में सरसिया गांव में भी जहरीले जंतु के काटने से लक्ष्मणलाल मीणा की मौत हो गई। लक्ष्मणलाल खेत में ग्वार के पूले एकत्रित कर रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले जंतु ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बिजौलियां के निजी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
सूत्रों ने बताया कि करेड़ा थाना क्षेत्र के सूलिया गांव में सुबह नारायण गुर्जर (48) बकरियों के लिए पेड़ पर चढ़कर टहनियां काट रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे करेड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित