भीलवाड़ा , अक्टूबर 13 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी क्षेत्र में मंगलवार शाम सड़क हादसे में पटवारी कृष्ण कुमार चौबे की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार सातोला का खेड़ा और कोदूकोटा के बीच अचानक सड़क पर गाय आ जाने से पटवारी की मोटरसाइकिल असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे वह गंभीर रुप से घालय हो गए। गंभीर रूप से घायल श्री चौबे को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया लेकिन तब उन्होंने दम तोड़ दिया।

श्री चौबे आजाद नगर में डांगी फैक्ट्री के पीछे रहते थे और वह रोजाना मोटरसाइकिल से भीलवाड़ा से कोटड़ी आना-जाना करते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित