भीलवाड़ा , अप्रैल 14 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के प्रमुख महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर स्थित उद्यान में मंगलवार को अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग की लपटें देखकर अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना तुरंत नगर निगम के अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर पूरी तरह काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पाने से जनहानि या अस्पताल की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित