भीमताल , मार्च 07 -- उत्तराखंड में नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब भीमताल पार्क के पास एक नाले में तेंदुआ मृत अवस्था में मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने शनिवार सुबह के समय नाले में तेंदुए का शव पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। तेंदुए के शव की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गयी। तेंदुए के शव की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। लोगों में इस बात को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई कि आखिर तेंदुए की मौत कैसे हुई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया और शव की जांच करेगी और पोस्टमार्टम के बाद ही तेंदुए की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

फिलहाल क्षेत्र में इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और सभी की निगाहें वन विभाग की जांच पर टिकी हुई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित