भिवानी , मार्च 01 -- हरियाणा के भिवानी जिले में रविवार को नवां ढाणी के पास करीब साढ़े 11 बजे एक टाटा मैजिक का टायर फटने से एक बड़ा सडक़ दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में टाटा मैजिक में सवार गांव कलिंगा से तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय सामान्य अस्पताल लाया गया। घायलों में से एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए रोहतक स्थानांतरित किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही डीसी साहिल गुप्ता सामान्य अस्पताल में पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। डीसी ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। उन्होंने उपचार में हर संभव चिकित्सा सुविधा मुहैया करने को कहा। इस दौरान एसडीएम महेश कुमार, सिविल सर्जन रघुबीर शांडिल्य और तहसीलदार जयबीर सिंह भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित