भिवानी , जुलाई 26 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को सुनने और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के मामले में भिवानी जिले ने हरियाणा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नागरिकों का आभार जताया।

वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेशों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में जिले के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन के प्रति समर्पण और जनता के विश्वास को दिया।

उन्होंने कहा कि 'मन की बात' केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और प्रेरणादायी कार्यों को साझा करने का प्रभावी माध्यम है। जिले के बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने इसे उत्साहपूर्वक आयोजित किया और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की, जिसके परिणामस्वरूप भिवानी प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित