रायपुर , अप्रैल 19 -- छत्तीसगढ़ के भिलाई क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में भारतीय बौद्ध महासभा के सदस्यों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए रायपुर स्थित सिविल लाइन थाने का रुख किया।

महासभा से जुड़े लोगों ने संबंधित युवती के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया वीडियो समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित