दुर्ग , फरवरी 07 -- छत्तीसगढ में दुर्ग जिले के भिलाई के हैवी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री साईं इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में काम के दौरान एक मजदूर की करंट लगने से आज मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मजदूर फैक्ट्री परिसर में नियमित कार्य कर रहा था।
अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया, जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी श्रमिकों ने तत्काल प्रबंधन को इसकी सूचना दी, लेकिन मजदूर की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे के बाद आक्रोशित श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित