भिण्ड , अगस्त 29 -- मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भिण्ड देहात थाना क्षेत्र के बबेड़ी में रविवार को घर में काम कर रही अधेड़ महिला को सांप ने पैर में डस लिया। वहीं भारौली थाना क्षेत्र के नंदरौली गांव में खेत में चारा काट रही 34 वर्षीय महिला भी सर्पदंश का शिकार हो गई। दोनों को गंभीर हालत में भिण्ड जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

भिण्ड देहात थाना क्षेत्र के सिद्ध बाबा का पुरा बबेड़ी निवासी नारायणी देवी बघेल (55) कल घर में काम कर रही थीं। इसी दौरान सांप ने उनके पैर में डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों को जानकारी मिलने के बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद नारायणी देवी को मृत घोषित कर दिया।

मृतका के भतीजे जगमोहन सिंह बघेल ने बताया कि नारायणी देवी घर में काम कर रही थीं तभी अचानक सांप ने पैर में डस लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज नारायणी देवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित