भिण्ड , जुलाई 25 -- नीट पेपर लीक मामले को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे आंदोलन के समर्थन में मध्य प्रदेश के भिण्ड में भी पिछले चार दिनों से लगातार प्रदर्शन के दौरान शनिवार को शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलते ही आंदोलनकारियों ने इसे छात्र हित की लड़ाई की जीत बताया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युवाओं की एकजुट आवाज और देशभर में हुए आंदोलनों का असर देखने को मिला है। उनका कहना था कि अब छात्रों को न्याय दिलाने और परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

किया जा रहा है।

छात्र संगठनों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा श्री प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है इसलिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जवाबदेही तय की जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पिछले चार दिनों से विरोध-प्रदर्शन जारी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित