भिण्ड , जून 21 -- मध्यप्रदेश में भिण्ड जिले के लहार थाना पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किये। यह कार्रवाई पर्रायच गांव के पास की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कल देर रात गश्त कर रही थी तभी रेत से भरे दो ट्रैक्टर निकलते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोका और चालकों से रॉयल्टी सहित रेत परिवहन के आवश्यक दस्तावेज मांगे। इस पर दोनों चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को आरक्षकों की मदद से थाने पहुंचाया। वहां ट्रैक्टरों पर लिखे चेसिस नंबरों के आधार पर अवैध रेत चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
लहार थाना प्रभारी शिवसिंह यादव ने आज यहां बताया कि दोनों ट्रैक्टरों के दर्ज नंबरों के आधार पर मामला पंजीकृत किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध रेत परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित