उमरिया , अक्टूबर 6 -- मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-43 पर करकेली में जैन पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक में सवार दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतक की पहचान रामकृपाल कोल (30) निवासी ग्राम बुढान के रूप में हुई है। घायलों में कपसी बैगा (38), निसरी बैगा (27) और सुनील बैगा (35) शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, तीनों घायल करकेली से अपना काम निपटाकर बुढान लौट रहे थे। हादसे में उनके हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित