अलवर , फरवरी 28 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक होटल से चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने शनिवार को बताया कि भिवाड़ी रीको औद्योगिक क्षेत्र में पंकज सिंह भोजनालय, भिवाड़ी में अज्ञात चोर दुकान में रखा मोबाइल, कैमरा, वाई-फाई, दो गैस सिलेंडर लोहे की भट्टी, नौ भगौने सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर करके ले गये।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद कृष्णा पांडे और नेपाल निवासी सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उससे होटल का सामान सिलेंडर कैमरा सिगरेट बीड़ी स्टील के बर्तन सहित सामान बरामद किया है। चोरी में प्रयुक्त टैम्पो भी जब्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित