मुंबई , जनवरी 30 -- सन नियो अपने दर्शकों के लिए शो 'मोहे लागी लगन' लेकर आ रहा है, जिसमें मशहूर ज्योतिषाचार्य भावना उपाध्याय नजर आएंगी।
यह शो शनिवार, 31 जनवरी से सुबह 8:30 बजे शुरू होगा और हर शनिवार-रविवार प्रसारित किया जाएगा। इस शो के जरिए दर्शकों को जीवन से जुड़े कई अहम पहलुओं पर मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्रम में ज्योतिष, वास्तु, ग्रह दोष और ग्रहों के प्रभाव जैसे विषयों को सरल भाषा में समझाया जाएगा, जिससे आम लोग भी इन्हें आसानी से समझ सकें और अपने जीवन में अपनाकर सकारात्मक बदलाव ला सकें।
'मोहे लागी लगन' में भावना उपाध्याय बताएंगी कि ग्रहों की चाल, वास्तु के नियम और छोटे-छोटे उपाय हमारे रोज़मर्रा के जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं। शो का उद्देश्य लोगों को समस्याओं की जड़ समझाने के साथ-साथ सरल और प्रभावी समाधान देना है, जिससे जीवन में संतुलन बना रहे।यह पहली बार है जब किसी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (जीईसी) पर ज्योतिष आधारित शो लॉन्च किया जा रहा है। साथ ही यह भावना उपाध्याय का भी पहला जीईसी शो है, जो इस कार्यक्रम को और भी खास बनाता है। अपने शांत स्वभाव और गहरे ज्ञान के लिए जानी जाने वाली भावना उपाध्याय ज्योतिष को बेहद सहज और सरल अंदाज़ में दर्शकों तक पहुँचाएंगी, जिससे हर उम्र के लोग इससे जुड़ सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित