भावनगर , फरवरी 19 -- पश्चिम रेलवे में गुजरात के राजकोट मंडल में डबल ट्रैक कार्य के वास्ते लिये गये ब्लॉक के कारण भावनगर मंडल की कुछ ट्रेन सेवाएँ प्रभावित होंगी।

मंडल रेल प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि राजकोट मंडल के अंतर्गत जामनगर-लाखाबावल सेक्शन में डबल ट्रैक निर्माण कार्य के लिए परिचालन ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के कारण 21 से 26 फरवरी तक कुछ ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा।

आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनें: 25 फरवरी को भावनगर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 19209 भावनगर-ओखा एक्सप्रेस को राजकोट स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। अतः यह ट्रेन राजकोट-ओखा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। छब्बीस फरवरी को ओखा से चलने वाली गाड़ी संख्या 19210 ओखा-भावनगर एक्सप्रेस को राजकोट स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। इस प्रकार यह ट्रेन ओखा-राजकोट के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन: 26 फरवरी को पोरबंदर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग वाया जेतलसर-भक्तिनगर संचालित किया जाएगा।

रिशेड्यूल की गई ट्रेन: चौबीस फरवरी को ओखा से चलने वाली गाड़ी संख्या 19210 ओखा-भावनगर एक्सप्रेस को ओखा स्टेशन से दो घंटे विलंब से प्रस्थान करने के लिए रिशेड्यूल किया गया है।

मार्ग में रेगुलेट (विलंबित) की जाने वाली ट्रेन: 21, 22 एवं 23 फरवरी को गाड़ी संख्या 19210 ओखा-भावनगर एक्सप्रेस को मार्ग में लगभग 25 मिनट रेगुलेट (लेट) किया जाएगा। रेल यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे उपरोक्त फेरबदल को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनायें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित