अलवर , मई 16 -- राजस्थान में अलवर जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटी वेनम एवं ऑपरेशन विजय प्रहार के तहत शिवाजी पार्क थाना पुलिस और जिला विशेष दल (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 53 किलो 660 ग्राम गांजा बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
वृत्त अधिकारी (शहर) अंगद शर्मा ने शनिवार को बताया कि शिवाजी पार्क थाना प्रभारी चन्द्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में गठित दल ने गश्त के दौरान बहरोड़ रोड पर संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से आरोपी मायाराम निवासी गढ़ी ठाकुरान थाना पचोखरा जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित