गढ़वाल , जुलाई, 20 -- उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी वर्षा, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट और चारधाम यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर हुए भूस्खलन को देखते हुए सोमवार को एहतियात के तौर पर चारधाम यात्रा का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।
गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने सभी संबंधित जिलाधिकारियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग पर मौजूद तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रियों को आगे भेजा जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित