लखनऊ , मार्च 7 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, वरिष्ठ राजनेता, देश के पूर्व गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री 'भारत रत्न' पंडित गोविंद बल्लभ पंत को याद करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी को राजभाषा के रूप में स्थापित करने में पंडित पंत का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और स्मरणीय है। उनका राष्ट्रवादी चिंतन तथा 'राष्ट्र प्रथम' की पावन भावना हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक बनी रहेगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का त्याग, समर्पण और राष्ट्र सेवा का आदर्श आने वाली पीढ़ियों को भी देश के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित