आइची नागोया , सितम्बर 23 -- भारत के अरविंद सिंह, कुलविंदर सिंह, नवदीप सिंह और जाकर खान ने मेंस क्वाड्रपल स्कल्स हीट में 6:18.62 समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जो कुल मिलाकर चौथा सबसे तेज समय था। फाइनल कल नागारागावा इंटरनेशनल रेगाटा कोर्स में होगा।
रोहित और उज्ज्वल ने लाइटवेट मेंस डबल स्कल्स फाइनल के लिए किया क्वालीफाईरोहित और उज्ज्वल कुमार सिंह ने हीट में 6:51.30 सेकेंड का समय लेकर लाइटवेट मेंस डबल स्कल्स फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। फाइनल मुकाबला कल होगा।
महिला फोर टीम ने फाइनल के लिए किया क्वालीफाईगुरबानी कौर, अलीना एंटो, टेंडेंटोई देवी हाओबिजम और पूनम ने अपनी हीट में 6:45.75 का समय दर्ज करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और महिला फोर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। भारतीय टीम कुल मिलाकर छठे स्थान पर रही और कल फाइनल में हिस्सा लेगी।
जसविंदर सिंह और नितिन कुमार मेंस पेयर इवेंट में फ़ाइनल ए में जगह बनाने से चूकेजसविंदर सिंह और नितिन कुमार पुरुषों की पेयर हीट में 6:36.90 सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे। वे विजेता से 16 सेकेंड से भी ज्यादा पीछे थे। इस नतीजे का मतलब है कि भारतीय जोड़ी फाइनल बी में हिस्सा लेगी, जिसमें मेडल जीतने का कोई मौका नहीं होता।
मेंस कयाक फोर 500 मीटर 'फाइनल ए' के लिए किया क्वालीफाईभारत के हर्षवर्धन शक्तावत, वरिंदर सिंह, एल नाओचा सिंह ओइनम और अरुण सिंह ने मेंस कयाक फोर 500 मीटर स्पर्धा की हीट 1 में 1:29.447 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया और 'फाइनल ए' के लिए क्वालीफाई किया।
सतनाम सिंह और सलमान खान ने मेंस डबल स्कल्स के फाइनल के लिए किया क्वालीफाईभारत के सतनाम सिंह और सलमान खान ने अपनी हीट में 6:15.63 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।
दोनों हीट को मिलाकर वे कुल मिलाकर चौथे स्थान पर रहे और मेंस डबल स्कल्स के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया, जो कल खेला जाएगा।
बलराज पंवार ने मेंस सिंगल स्कल्स के 'फाइनल ए' के लिए किया क्वालीफाईबलराज पंवार ने मेंस सिंगल स्कल्स इवेंट की अपनी हीट में 6:52.84 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों हीट को मिलाकर वे कुल मिलाकर चौथे स्थान पर रहे और 'फाइनल ए' के लिए क्वालीफाई किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित