नयी दिल्ली , अक्टूबर 12 -- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन ने परस्पर सहयोग के अधिक बेहतर तरीके से दोनों देशों की व्यावसायिक इकाइयों के लिए नये अवसरों के द्वार खोलने की प्रतिबद्धता जतायी है।

श्री गोयल ने भारत यात्रा पर आये ब्रिटेन के व्यवसाय, नवाचार, विज्ञान और एवं व्यापार मंत्री, जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ द्विपक्षीय आर्थिक एवं व्यापार समति (जेटको) की 16वीं बैठक की राजधानी में अध्यक्षता की। प्रतिनिधिमंडल स्तर की इस बैठक में दोनों पक्षों ने पारस्परिक व्यापार और आर्थिक प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के विषय में बातचीत की ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित