नयी दिल्ली , अप्रैल 30 -- भारत फोर्ज लिमिटेड ने फोर्टुना इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की गुरुवार को घोषणा की। कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार यह अधिग्रहण 129.60 करोड़ रुपये के इक्विटी मूल्य पर किया गया है।
फोर्टुना इंजीनियरिंग 1989 की कंपनी है और देश में वाहन और औद्योगिक उपयोगों के लिए इंजनों के कल पुर्जे बनाने वाली एक अग्रणी निर्माता है। यह यात्री वाहन, वाणिज्यिक वाहन, ट्रैक्टर और ऑफ-हाईवे सेगमेंट में प्रमुख ऑटोमोटिव विनिर्माता कंपनियों को विनिर्मित सामान बेचती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित