नयी दिल्ली , सितंबर 24 -- भारत का पुणे यूसीआईरोड वर्ल्ड चैंपियनशिप 2032 की मेजबानी करेगा। यह पहली बार है जब साइक्लिंग की यह बड़ी वैश्विक प्रतियोगिता भारत में हो रही है।
कनाडा के मॉन्ट्रियल में हुई यूसीआई कांग्रेस में यह फैसला लिया गया। इस दौरान नीदरलैंड्स के ग्रोनिंगन-ड्रेंथे को 2034 की चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित