आइची नागोया , सितंबर 28 -- गुरिंदरवीर सिंह, अभिनया राजाराजन, अनिमेष कुजूर और हरिता भद्रा की भारतीय मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले टीम ने अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रहते हुए 41.54 सेकेंड के समय के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

भारतीय टीम सभी हीट के नतीजों में ओवरऑल तीसरे स्थान पर रही और अब कल फाइनल में हिस्सा लेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित