आइची-नागोया (जापान) , सितंबर 29 -- एशियाई खेलों की स्क्वैश स्पर्धा में मंगलवार को भारत ने ईरान को 3-0 से हराकर पूल सी का अपना अभियान शानदार ढंग से पूरा किया।

आज यहां भारत की महिला स्क्वैश टीम ने पूल सी के अपने आखिरी मैच में ईरान को 3-0 से हराया। इससे पहले भारतीय टीम चीन और जापान को भी हरा चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित