गुवाहाटी , सितंबर 30 -- भारत ने बुधवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद गिल ने कहा पिच पर थोड़ी ज़्यादा घास है और यह थोड़ी ऊबड़-खाबड़ भी लग रही है। पिछले मैच में हमने जिस तरह से वापसी की, वह बहुत अच्छा था। यहाँ उमस ज़्यादा है, इसलिए हमारे गेंदबाज़ों के लिए यह एक चुनौती होगी। सभी अच्छे फ़ॉर्म में दिख रहे हैं, यहां तक कि रोहित भी। हमारी टीम में एक बदलाव है। नीतीश कुमर रेड्डी की जगह आकिब नबी डेब्यू कर रहे हैं।

वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा कि हम भी पहले क्षेत्ररक्षण करना चाहते थे। लेकिन हमारे पास अच्छा करने का एक और मौका है। कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिनमें हमें सुधार करने की ज़रूरत है। पिच काफ़ी अच्छी लग रही है। हमारी टीम में चार बदलाव हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित