तिरुवनंतपुरम , सितंबर 27 -- भारत ने रविवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फ़ैसला किया है। टॉस के बाद गिल ने कहा पिच अच्छी दिख रही है और फ्लडलाइट्स में बल्लेबाजी के लिए और बेहतर हो सकती है। हम यहां लक्ष्य का पीछा करना चाहते थे। हमारी टीम में आज दो ऑलराउंडर और चार तेज़ गेंदबाज़ हैं। विश्व कप शुरू होने से पहले हमारे पास करीब 20 मैच हैं। यह देखने का समय है कि हमारे लिए कौन सा संयोजन सबसे बेहतर है और खिलाड़ियों को पर्याप्त मौके दिए जाएं। तैयारी अच्छी रही है। हालांकि बारिश ने थोड़ी परेशानी पैदा की। नमन धीर आज अपना डेब्यू कर रहे हैं।

वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा अगर टॉस हमारे पक्ष में जाता, तो शायद हम पहले बल्लेबाज़ी करते। हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के ख़िलाफ़ खेलना चाहते हैं और खिलाड़ी भारत के ख़िलाफ़ खेलने को लेकर उत्साहित हैं। हमें बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा। उम्मीद है कि गेंद से भी हम अच्छा अंत करेंगे। यह शहर कैरेबियाई परिस्थितियों के सबसे क़रीब है। हम तीन तेज़ गेंदबाज़ और दो स्पिनर के साथ उतर रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-भारत (एकादश): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित