तिरुवनंतपुरम , जनवरी 31 -- भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी 20 मुकाबले में शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद कहा कि कल ओस काफ़ी थी इसलिए वह अपनी गेंदबाज़ी को आज़माना चाहते हैं । भारत में तीन बदलाव हैं, अक्षर पटेल और ईशान किशन की वापसी हुई है। सूर्यकुमार तीसरे खिलाड़ी का नाम भूल गए लेकिन उन्होंने कहा, "त्रिवेंद्रम चिंता मत करिए, संजू सैमसन खेल रहे हैं।"न्यूज़ीलैंड के एकादश में चार बदलाव हैं। न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ऐलन कॉन्वे की जगह, नीशम चैपमैन की जगह, के जे और फ़र्ग्युसन खेल रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित