ब्रिस्टल , जुलाई 09 -- भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार छठी बार टॉस जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में गुरूवार को पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया।

श्रेयस ने टॉस जीतने के बाद कहा कि टीम में दो बदलाव है। दो खिलाड़ियों को चोट लगी है। प्रसिद्ध और वॉशिंगटन ने टीम में वापसी की है। हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने दोनों खिलाड़ियों की जांच की है और उन्हें चौथे एवं पांचवें टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर रहने की सलाह दी है।

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, ''हमने आपस में बहुत अच्छी बातचीत की और टीम का प्रदर्शन भी शानदार रहा। आज रात भी देखेंगे कि चीज़ें कैसी रहती हैं, लेकिन हमारी कोशिश रहेगी किअच्छा संवाद बना कर रखा जाए और अपनी क्षमता पर भरोसा किया जाए। हमारी प्लेइंग XI में इतने अनुभवी और बेहतरीन खिलाड़ी हैं कि हर कोई खुलकर अपनी बात रख सकता है। लियाम डॉसन की जगह रेहान अहमद टीम में आए हैं।

टीमें :भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित