वड़ोदरा , जनवरी 11 -- भारतीय टीम ने सोमवार को टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के बाद गिल ने कहा हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमाना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि वे कैसे काम करते हैं। पिच अच्छी लग रही है, उम्मीद है कि दूसरी इनिंग में ओस आने पर बल्लेबाजी करना आसान होगा। विजय हजारे खेलने से खिलाड़ियों को कुछ अनुभव मिलता है। हम आज छह गेंदबाजों वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव स्पिनर जबकि हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ खेल रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित