धर्मशाला , जून 13 -- भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ वर्षा बाधित पहले वनडे में शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा, ''ओवरकास्ट परिस्थितियों को देखते हुए हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं। बारिश का भी भरोसा नहीं है इसलिए उसे भी ध्यान में रखते हुए बाद में बल्लेबाज़ी करना ज़्यादा सही रहेगा। पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी लग रही है। हम अलग-अलग संयोजन आज़माना चाहते हैं। गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे डेब्यू कर रहे हैं। यशस्वी जायसवाल, प्रिंस यादव और कुलदीप यादव मुक़ाबला नहीं खेल रहे हैं।

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी ने कहा, ''हम भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करते लेकिन टॉस हमारे हाथ में नहीं है। हमें बल्लेबाज़ी में अच्छी शुरुआत करनी होगी। यह दोनों दल के लिए कठिन मुक़ाबला होगा। हम पहली बार भारत के ख़िलाफ़ उनकी घरेलू परिस्थितियों में खेल रहे हैं। हमारे एकादश में दो तेज़ गेंदबाज़ और तेज़ गेंदबाज़ी ऑलराउंडर हैं जबकि तीन स्पिनर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित