मोतिहारी , मार्च 21 -- पूर्वी चंपारण जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते बीती रात 4.760 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
इस कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंटेलिजेंस सेट-अप 71 से मिली गुप्त सूचना के आधार पर 71वीं बटालियन की बी कंपनी महुआवा और महुआवा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से नाका अभियान चलाया। यह अभियान सैनिक रोड के समीप भारत-नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 376/2 से करीब 700 मीटर दूर कटकेनवा गांव के पास चलाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित