मधुबनी , अक्टूबर 16 -- बिहार में मधुबनी जिले के भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने 168.6 लीटर नेपाली देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसबी सूत्रों ने बताया कि 48वीं वाहिनी, जयनगर के जवानों ने सीमा चौकी खौना के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 279 से करीब 500 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में खौना गांव के निकट कार्रवाई की। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के झिटकोहिया खटैया गांव निवासी शिव कुमार यादव (20) के रूप में हुई है।पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि उसने नेपाल के गुबराही निवासी मनीष से शराब ली थी और इसे मधुबनी जिले के कहुआ निवासी विजय मंडल तक पहुंचाना था।

48वीं वाहिनी, जयनगर के कमांडेंट ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित