मधुबनी , सितंबर 26 -- बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), जयनगर की कमला समवाय टीम ने शराब तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम करते हुए 140.76 लीटर नेपाली शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य महिलाएं मौके से फरार हो गयीं।

एसएसबी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सीमा स्तम्भ संख्या 270/06 के समीप कमला नदी के किनारे बलुवा टोल क्षेत्र में जवान गश्त कर रहे थे। इसी दौरान चार महिलाएं नेपाल की ओर से बोरियों में शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में आती दिखाई दीं। जवानों को देखते ही महिलाएं भागने लगीं। पीछा करने पर जवानों ने एक महिला को पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य भागने में सफल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित