नयी दिल्ली , सितंबर 19 -- अफगानिस्तान के अनुभवी लेग स्पिनर राशिद खान का मानना है कि उनके खिलाड़ियों के पास कौशल है, लेकिन भारत को हराने के लिए उन्हें बेहतर मानसिकता और स्वयं पर विश्वास करने की जरूरत है।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार राशिद ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे लिए सबसे अहम यह है कि हमें ख़ुद पर विश्वास रखना होगा कि हम भारत को हरा सकते हैं। हम उनसे इतनी ज़्यादा बार हार चुके हैं कि हमारे खिलाड़ियों के दिमाग़ में भी अब यही चलता है कि हम कभी इनसे जीते नहीं हैं और हमेशा संघर्ष ही करते रहे हैं। मुझे लगता है कि हमें चीज़ों को सिंपल रखना होगा, जितना आप अपने कौशल पर ध्यान केंद्रित करेंगे, आप बेहतर परिणाम लाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित